Loading live data...

शुक्रवार को ट्रेडिंग क्यों नहीं करनी चाहिए? डेटा जो आपको चौंका देगा!

🗓️ Last Updated: 20 Apr 2026

अर्दन कुमार | AKTV | ट्रेडिंग साइकोलॉजी | पढ़ने का समय: 10 मिनट


Read in English: Why You Should Avoid Trading on Fridays


दोस्तों, क्या आपको पता है? दलाल स्ट्रीट के बड़े-बड़े सफल ट्रेडर्स और मेरे जैसे पढ़े-लिखे छोटे ट्रेडर्स भी शुक्रवार को एक टाइम के बाद अपना लैपटॉप बंद करके कहीं बाहर घूमने चले जाते हैं।

आपने सोचा होगा कि ऐसा क्यों? क्या वो डरते हैं? क्या उनके पास पैसा नहीं है? नहीं दोस्तों; वो डेटा पढ़ना जानते हैं।

आज की इस पोस्ट में मैं आपके साथ वो सीक्रेट्स शेयर करूँगा जो बड़े प्लेयर्स तो जानते हैं, लेकिन रिटेल छोटे ट्रेडर्स उनसे अनजान हैं। अगर आप भी Friday को हैवी पोज़िशंस लेकर दो दिन टेंशन में रहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए गेमचेंजर साबित होगा।


पाँच साल का डेटा: जो चौंकाने वाला है

मैंने खुद बड़ी मेहनत से निफ्टी 50 का पिछले 5 साल का डेटा एनालाइज किया। जो रिजल्ट्स सामने आए, वो एकदम शॉकिंग हैं।

इस एनालिसिस में मैंने एक पूरे हफ्ते की एवरेज ग्रोथ को दो भागों में बाँटा:

  • Monday to Thursday की एवरेज ग्रोथ: 0.08%
  • Friday की एवरेज ग्रोथ: सिर्फ 0.02%

मतलब, पिछले पाँच सालों में शुक्रवार को मार्केट बढ़ने की जगह गिरती ही रही है। और शुक्रवार को मार्केट के ऊपर जाने के चांसेस बाकी दिनों से 4 गुना तक कम होते हैं।

इसके साथ-साथ:

  • शुक्रवार को Volatility 18% तक बढ़ जाती है
  • Maximum single day losses में से 68% सिर्फ शुक्रवार को आए हैं

यह डेटा मेरा नहीं है दोस्तों; यह NSE का खुद का डेटा है।


शुक्रवार को ऐसा क्यों होता है?

इसका जवाब FII और DII डेटा में छुपा है।

78% केसेज में Foreign Investors शुक्रवार के दिन नेट सेलिंग करते हैं। वहीं भारत के Domestic Institutions भी इस दिन अपनी पोज़िशंस को हल्का करते हैं।

इनके मार्केट से निकलने से शुक्रवार afternoon में ढाई बजे के बाद Volume 40% तक गिर जाता है।

सोचिए, जब खरीदार ही नहीं हैं, तो आप अपनी पोज़िशन से कैसे निकलेंगे?


Indian Markets की Unique Friday Problems

दोस्तों, भारतीय बाज़ारों की एक खास समस्या है जो बाकी देशों में नहीं होती।

जब हमारी मार्केट शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे बंद हो जाती है, तब भी US Market के चलने के 8 घंटे बाकी रहते हैं। ऐसे में शुक्रवार की देर रात के US Market के events Monday morning को भारत में असर दिखाते हैं।

एक recent example देखें; पिछले साल मार्च में जब शुक्रवार की रात Silicon Valley Bank crisis की खबर आई तो Monday को भारतीय बाज़ार एकदम धड़ाम से गिरकर खुले:

  • Nifty सीधा 350 points गैप डाउन
  • Bank Nifty सीधा साढ़े 600 points गैप डाउन

और बुरी खबरें तो कभी-कभार ही आती हैं, लेकिन जब हम Saturday-Sunday को सो रहे होते हैं तब भी Dollar-Rupee move करता रहता है, Oil prices बदलती रहती हैं, और YouTube-Telegram पर फालतू अफवाहें उड़ती रहती हैं।

इसका नतीजा? Monday morning 9:15 से 9:45 के बीच 60% से ज़्यादा retail investors loss लेते हैं।


Sector-wise Analysis: कौन सा सेक्टर सबसे खतरनाक?

Banking Sector शुक्रवार को सबसे risky sector होता है क्योंकि:

  • RBI और अन्य important announcements अक्सर weekends में आती हैं
  • यह एक highly volatile sector है
  • शुक्रवार afternoon में volume 45% तक drop हो जाता है

IT Sector पर US Market की dependency बहुत ज़्यादा है। इनके clients mostly foreigners हैं, quarterly reports Friday evening को आती हैं, payment Dollar में होती है; इसलिए currency fluctuation का भी बहुत फर्क पड़ता है।

FMCG और Pharma थोड़े कम volatile होते हैं। अगर आप से market को देखे और खेले बिना रहा ही नहीं जाता, तो Defensive Sectors जैसे FMCG, Pharma और Utilities में ही पोज़िशन रखें।


Weekend Gap-Risk: मेरा खुद का दर्दनाक अनुभव

यह topic मेरा personally favorite है, क्योंकि मैं खुद 2-3 बार भुगत चुका हूँ।

Operation Sindoor के वक्त, जब Pakistan से drones और missiles की खबरें आ रही थीं, मैंने IndiGo के options का Put खरीद लिया। शुरुआत में फायदा भी हो रहा था, लेकिन मैंने पैसे double करने के चक्कर में position hold कर ली।

Saturday-Sunday में ceasefire हो गई और Monday market खुलते ही मेरी आधी पूँजी एकदम गायब।

यह सिर्फ मेरी कहानी नहीं है। देखिए इतिहास क्या कहता है:

घटनाअसर
नवंबर 2016 नोटबंदी (शनिवार)Monday को market धड़ाम
Article 370 (Sunday evening)Monday को भारी गिरावट
COVID Lockdown (Weekend)Market एकदम से 8% गिरी
Russia-Ukraine War (Weekend)Nifty 1200 points गैप डाउन
US-China Trade War (Weekend)Nifty 1000 points gap down

डेटा क्या कहता है:

  • Nifty में 2% से ज़्यादा gap जब भी आए; उनमें से 67% Monday morning आए
  • Bank Nifty में 3% से बड़े gap: उनमें से 71% Monday morning आए

Mid Cap और Small Cap की तो बात ही छोड़ो; वहाँ तो खून-खराबा हो जाता है।


Friday को Liquidity Crisis

दोस्तों, Friday का scene बिल्कुल अलग है।

NSE Data के अनुसार, शुक्रवार afternoon में:

  • Volume 25% कम हो जाता है
  • Bid-Ask Spread 40% ज़्यादा wide हो जाती है
  • Market Depth आधी रह जाती है
  • Slippage cost 60% तक बढ़ जाती है

एक example से समझते हैं। मान लो आप बुधवार को Reliance के 1000 shares ₹1400 पर आराम से बेच सकते हो। लेकिन अगर यही काम आप Friday 3 बजे के बाद Market Rate पर करो, तो execute होगा ₹1396-1397 पर; यही Slippage है।

Options Trading में तो मामला और भी खतरनाक है:

  • Time Decay Friday को Maximum होता है
  • Spreads एकदम wide होती हैं
  • Volume बहुत कम होने से बड़े players के लिए manipulation आसान हो जाता है

बड़े Institutions के algorithms शुक्रवार afternoon को gradually अपनी positions reduce करते हैं, जिससे artificial liquidity crunch पैदा होता है; और छोटे traders इस जाल में फँस जाते हैं।


Psychology: Friday Fatigue Syndrome

दोस्तों, Trading की नींव ही strong psychology है।

Regular traders जो पूरे हफ्ते market देखते हैं, उन्हें पता होगा कि trading कोई आसान काम नहीं; यह आपकी बहुत ज़्यादा energy चूसती है। पूरे हफ्ते का stress धीरे-धीरे इकट्ठा होता है और शुक्रवार को यह सबसे ज़्यादा होता है।

इसके नतीजे:

  • Decision making quality ख़राब हो जाती है
  • FOMO level peak पर होता है
  • कुछ लोग घाटा पूरा करने के चक्कर में Revenge Trading करने लगते हैं

भाईसाहब, बड़े लोग बड़े चालाक हैं; उन्हें पता है कि Indian retail traders लालची हैं। और लालची इंसान को free time मिल जाए तो उसे target करना बहुत आसान हो जाता है।

Weekend पर जानबूझकर अफवाहें उड़ाई जाती हैं कि Monday को market में भयंकर उथल-पुथल होगी। इसका असर?

एक Indian Brokerage Firm के Data के अनुसार:

  • 40% retail traders Monday को fresh positions लेते हैं
  • उनमें से 68% थोड़ी देर में ही loss book करके निकल जाते हैं
  • Options में जिन retail traders ने Friday को fresh positions ली थीं; उनमें से 80% से ज़्यादा Monday को loss लेकर जाते हैं

तो क्या करें? (Practical Solution)

दोस्तों, यहाँ कुछ simple rules हैं जो आपको Friday की इस तबाही से बचाएँगे:

1. Friday 1:00 PM के बाद कोई नई position मत लो अगर आपके पास पहले से position है तो ठीक है, लेकिन नई entry बिल्कुल नहीं।

2. Friday को existing positions का SL tight करो अगर position चल रही है तो stop loss को और tight कर दो ताकि weekend gap से नुकसान minimum हो।

3. Options position Friday को carry-over मत करो Options में time decay Friday को maximum होती है। Weekend में position रखना मतलब Saturday-Sunday को भी पैसा डूबता रहेगा।

4. अगर trade करना ही है तो Defensive Sectors चुनो FMCG, Pharma, Utilities: ये कम volatile होते हैं।

5. Family को time दो भाईसाहब, पागल होना है क्या? घूमो, फिरो, ऐश करो। Market Monday को भी खुलेगी।


AKTV Sniper से कैसे मदद मिलती है?

AKTV Sniper एक real-time options setup detector है जो India VIX, Opening Range, Volume और EMA alignment को track करता है। यह tool आपको automatically बताता है कि आज trade करने का सही दिन है या नहीं; जिससे आप Friday जैसे risky days पर automatically filter हो जाते हैं।

अगर आप intraday trading में entry-exit के सही signals चाहते हैं तो AKTV Radar भी देखें; यह 200+ NSE stocks को real-time scan करता है।


Conclusion: Friday को laptop बंद करो

दोस्तों, शुक्रवार को trading avoid करने के ये solid reasons हैं:

  1. Data साफ बताता है कि Friday को market underperform करती है
  2. Weekend में gap up या gap down के पूरे-पूरे chances होते हैं
  3. Friday afternoon को trade से निकालने के बहुत कम chances मिलते हैं क्योंकि slippage बढ़ जाती है
  4. Psychology आपके खिलाफ होती है; Friday Fatigue real है
  5. Institutions खुद Friday को exit करते हैं; उनके साथ चलो, उनके खिलाफ नहीं

जब कोई trader अपनी family को time दिए बिना Monday को फिर से loss खाता है; तो मुझे बहुत दुख होता है। इसीलिए यह article लिखा।

भाई, आप लोग कमा नहीं पा रहे हो; कोई problem नहीं। लेकिन अपने घर के रखे पैसे तो कम से कम बड़े players को मत दो।

Watch full video on this topic: Click Here


Read in English: Why You Should Avoid Trading on Fridays


Risk Management की पूरी guide पढ़ें →
Fake Breakout से कैसे बचें →


Disclaimer: यह article सिर्फ educational purpose के लिए है। AKTV Business (UDYAM-HR-08-0054649) SEBI registered नहीं है। यह investment advice नहीं है। Trading में नुकसान का risk होता है।


Written by: Ardan Kumar | Founder | aktv.in

About the Author

Ardan Kumar

Ardan Kumar is the founder of AKTV, a free trading education platform for Indian retail traders. He served 8 years in the Indian Air Force as an Aircraft Maintenance Engineer, working on Mi-17 helicopters and earning special service medals for Operation Rhino in the Mizo and Naga Hills. After leaving the Force, he entered the stock market, learned trading the hard way, and built AKTV to teach others what took him years to figure out. He holds an MBA in Marketing and Finance from CRSU Jind where he topped the course, and has cleared UGC-NET in Management. He is also the co-founder of One Percent Capital LLC, Texas, USA. His YouTube channel AKTV Business has over 27,000 subscribers. Everything on AKTV is free: no login, no payment, no hidden charges.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
DISCLAIMER: This website is for educational purposes only. We are NOT registered with SEBI. Nothing here is investment advice. Trading involves risk of loss. Do your own research.