🗓️ Last Updated: 04 May 2026
अर्दन कुमार | AKTV | ट्रेडिंग एजुकेशन | 9 मिनट
Disclosure: इस article में Amazon affiliate links हैं। अगर आप इन links से खरीदते हैं तो मुझे एक छोटा commission मिल सकता है, आपको कोई extra charge नहीं लगेगा। मैं सिर्फ वही products recommend करता हूँ जो मैंने खुद use किए हैं।
Read in English: Budget Dual Monitor Trading Setup Under ₹15,000: Build Your Professional Trading PC
Table of Contents
एक पल के लिए सोचिए। आप उस छोटी सी mobile screen पर chart कितनी देर तक देखते हैं? 6 सेकंड? हर बार fingers से zoom in और zoom out करते हो। कभी RSI आधा कट जाता है, कभी support और resistance screen से बाहर चला जाता है। Entry सामने होती है लेकिन छोटी screen की confusion में trade नहीं ले पाते। और जब ले लेते हो तो वो गलत हो जाती है।
सच बात यह है कि इसमें आपकी गलती नहीं है। गलती उस tool की है जो आप use कर रहे हो। आप एक ऐसी चीज़ से professional business चलाने की कोशिश कर रहे हो जो इसके लिए बनी ही नहीं है। Trading कोई time pass नहीं है। यह एक serious business है। और हर serious business को सही infrastructure चाहिए।
आज इस guide में मैं आपको बताऊंगा कि ₹15,000 से ₹17,000 में एक complete dual monitor trading PC कैसे बनाएं। दो monitors, keyboard, mouse, CPU, speakers, एक पूरा working setup जो आपकी trading को हमेशा के लिए बदल देगा।
Mobile Trading क्यों आपको पीछे रख रहा है?
Mobile phone पर आप एक समय में सिर्फ एक chart देख सकते हो। अगर Bank Nifty देखते हुए HDFC Bank, ICICI Bank और SBI जैसे heavyweight stocks को monitor करना हो तो बार-बार screen switch करनी पड़ती है। Multi-timeframe analysis, जो professional trading की नींव है, mobile पर लगभग impossible है।
PC पर दो monitors के साथ आप एक screen पर 5-minute या 15-minute chart और दूसरी screen पर 1-hour या daily timeframe एक साथ देख सकते हो। दो monitors पर split-screen में चार charts चला सकते हो। News और option chain data एक साथ देख सकते हो। यह आपको market की पूरी तस्वीर देता है, सिर्फ एक टुकड़ा नहीं।
Stability भी एक बड़ा factor है। जब market तेज़ी से move करता है तो mobile apps slow हो जाते हैं, network drop होता है या app freeze हो जाता है। PC पर wired internet connection के साथ आपका experience stable और reliable रहता है। Live market में यह stability profit और loss का फर्क बन जाती है।
Complete Budget Build: ₹15,000 से कम में
यहाँ एक भी रुपया दिखावे पर नहीं जाएगा। हर रुपया performance पर जाएगा। यहाँ पूरी parts list है Amazon links के साथ।
1. Processor + Motherboard + RAM Combo: ₹4,000 से ₹5,000
इस setup का दिमाग है Intel i5 4th Generation processor, motherboard और 8GB DDR3 RAM। तीनों को एक combo में Amazon से खरीद सकते हो। बहुत लोग कहेंगे यह पुराना processor है, और वो सही हैं। लेकिन यहाँ समझने वाली बात यह है कि हम gaming नहीं कर रहे। Video rendering नहीं कर रहे। हमें बस charts smoothly चलने चाहिए, browser fast perform करे और system ढेर सारे tabs के साथ भी hang न हो। यह combination यह सब perfectly करता है।
Amazon से खरीदें: Processor + RAM + Motherboard + CPU Fan Combo
2. NVMe SSD 256GB: ₹3,500
यह सबसे important component है और यहाँ कोई compromise नहीं करना। NVMe SSD आपका PC 8 से 10 seconds में boot करता है। Applications instantly खुलती हैं। 20 tabs के साथ भी system hang नहीं होता। अगर आप पुरानी HDD use करते हो तो market hours के पहले 5 minutes आप PC के start होने का wait करते रहोगे।
Amazon से खरीदें: 256GB NVMe SSD
3. Cabinet: ₹500 से ₹800
एक simple basic cabinet। कोई RGB नहीं, कोई glass panels नहीं। सिर्फ performance। Offline market में ₹500 से ₹600 में मिल जाएगा या online खरीद सकते हो।
Amazon से खरीदें: Basic PC Cabinet
4. SMPS: ₹500
एक basic power supply unit। इस build के लिए कुछ fancy नहीं चाहिए।
Amazon से खरीदें: Basic SMPS
5. Keyboard और Mouse Combo: ₹300
Trading के लिए हमेशा wired keyboard और mouse use करो। Wireless devices में latency होती है। जब fast moving market में order execute करना हो तो आप चाहते हो कि आपके हाथ और screen के बीच zero delay हो।
Amazon से खरीदें: Wired Keyboard and Mouse Combo
6. Speakers: ₹200 से ₹250
News audio के लिए छोटे basic speakers काफी हैं। बस इतना ही चाहिए।
Amazon से खरीदें: Basic PC Speakers
7. Dual 22-Inch Monitors: ₹6,000 से ₹7,000 (दोनों)
यही असली game changer है। दो 22-inch monitors आपको एक ऐसा workspace देते हैं जहाँ आपको कभी windows switch नहीं करनी पड़ती। एक screen पर charts और indicators, दूसरी screen पर watchlist, option chain, news और order window। हमारे ₹5,000 combo के motherboard में पहले से दो video output ports हैं, एक HDMI और एक VGA। एक monitor हर port से connect करो, Windows में Extend Display select करो और dual screen setup तैयार। Mouse एक screen से दूसरी screen पर seamlessly move करता है।
Amazon से खरीदें: 22 Inch Monitor (दो खरीदें)
Complete Budget Breakdown
| Component | Price |
|---|---|
| i5 4th Gen + 8GB RAM + Motherboard Combo | ₹4,000 – ₹5,000 |
| 256GB NVMe SSD | ₹3,500 |
| Cabinet | ₹500 – ₹800 |
| SMPS | ₹500 |
| Keyboard + Mouse (wired) | ₹300 |
| Speakers | ₹200 – ₹250 |
| दो 22-inch Monitors | ₹6,000 – ₹7,000 |
| Total | ₹15,000 – ₹17,350 |
Pro Tip: पहले online prices note करो, फिर local computer market जाओ और 15% कम में negotiate करो। दुकानदार PC assemble भी करेगा, Windows install भी करेगा और fully working system देगा। Monitors और accessories online खरीदो जहाँ हमेशा deals मिलती हैं।
Dual Monitors कैसे Setup करें?
PC assemble होने के बाद एक monitor को HDMI port से और दूसरे monitor को motherboard के VGA port से connect करो। दोनों को power on करो। Windows desktop पर right click करो और Display Settings select करो। Multiple Displays section में Extend these displays choose करो। बस हो गया। अब आपका mouse एक screen से दूसरी screen पर जाएगा और आपका workspace double हो जाएगा।
भविष्य में तीसरा या चौथा monitor add करना हो? एक basic 2GB graphics card ₹1,800 से ₹2,000 में खरीदो। इसमें दो और video output ports होते हैं और आपका setup बिना नया PC खरीदे अगले level पर पहुंच जाता है।
मेरा Personal Advanced Trading Setup
मैंने भी एक basic system से शुरुआत की थी, ऊपर बताए गए setup से भी simple। समय के साथ जैसे trading serious होती गई, setup naturally evolve होता गया। यहाँ मेरी current workstation है:

मैं दो बड़े curved Samsung monitors use करता हूँ जो long hours trading में eye strain कम करते हैं। CPU अब ज्यादा powerful है जिससे multitasking easy है। एक laptop backup के रूप में रखता हूँ ताकि emergency में या travel के दौरान काम न रुके। iPad पर लगातार news और market commentary follow करता हूँ। Orders phone से execute होती हैं।
Video editing के लिए अलग system है,professionals कभी अपना काम mix नहीं करते। लेकिन यह सब day one पर नहीं हुआ। हर बड़ी चीज़ एक छोटी और सही शुरुआत से होती है। पहले दिन लाखों का setup ज़रूरी नहीं है। ज़रूरी है सही tools से शुरुआत करना ताकि आप data से trade करो, emotion से नहीं।
नए Setup पर कौन सा Software Use करें?
Dual monitor PC ready होने के बाद दोनों screens को effectively कैसे use करें:
Screen 1 Charts: TradingView full screen में खोलो। Multi-chart layout use करके एक half पर NIFTY 5-minute और दूसरे पर daily timeframe display करो।
Screen 2 Execution: अपना broker platform खुला रखो, Zerodha Kite, Upstox या Angel One। इस screen पर अपने 5 से 10 stocks की watchlist और option chain रखो।
अभी कौन से stocks move कर रहे हैं यह जानने के लिए AKTV Radar use करो, यह 200+ NSE stocks को हर 5 minutes में EMA crossover signals के लिए scan करता है, बिल्कुल free, कोई login नहीं। Market hours में इसे Screen 2 पर खुला रखो।
Conclusion
₹15,000 का यह setup आपको वो professional confidence देगा जो mobile phone कभी नहीं दे सकता। आपका capital आपके trading account में जाना चाहिए, महंगी desk पर नहीं। यह budget build TradingView, Zerodha, multiple chart timeframes और news को एक साथ बिना किसी lag के handle करता है।
मेहनत करते रहो, सीखते रहो, profits बनाओ और धीरे-धीरे अपने सपनों का trading setup बनाओ। हर expert ने वहीं से शुरुआत की थी जहाँ आप अभी हो।
इस PC build के बारे में कोई सवाल हो तो नीचे comments में पूछो। और इस setup का पूरा video देखना हो तो यहाँ देखो: AKTV YouTube Channel
Watch a complete video on this: Click Here
Read in English: Budget Dual Monitor Trading Setup Under ₹15,000: Build Your Professional Trading PC
Also read: Risk Management in Trading: Why New Traders Lose All Their Capital
Also read: Why You Should Avoid Trading on Fridays
Also read: Which Timeframe Should You Trade
Disclaimer: Trading में significant financial risk होता है। यह article सिर्फ educational purpose के लिए है। AKTV SEBI registered नहीं है। Affiliate disclosure: इस article में Amazon affiliate links हैं।
Written by: Ardan Kumar | Founder | aktv.in
About the Author
Ardan Kumar
Ardan Kumar is the founder of AKTV, a free trading education platform for Indian retail traders. He served 8 years in the Indian Air Force as an Aircraft Maintenance Engineer, working on Mi-17 helicopters and earning special service medals for Operation Rhino in the Mizo and Naga Hills. After leaving the Force, he entered the stock market, learned trading the hard way, and built AKTV to teach others what took him years to figure out. He holds an MBA in Marketing and Finance from CRSU Jind where he topped the course, and has cleared UGC-NET in Management. He is also the co-founder of One Percent Capital LLC, Texas, USA. His YouTube channel AKTV Business has over 27,000 subscribers. Everything on AKTV is free: no login, no payment, no hidden charges.