🗓️ Last Updated: 20 Apr 2026
अर्दन कुमार | AKTV Trading Education
Read in English: How to Grow a ₹10,000 Trading Account to Lakhs: The Mathematical Proof
Table of Contents
क्या तुम Trading में नए हो?
क्या तुम trading में नए हो? क्या तुम्हारा account balance भी बस इतना सा है? क्या तुम भी बाकियों की तरह जल्दी जल्दी अपने account balance को लाखों में पहुँचाना चाहते हो ताकि तुम भी गाड़ी, बंगला खरीद सको? मैं जानता हूँ कि हर किसी के पास trading start करने के लिए लाखों नहीं होते। हो सकता है, तुम्हारे पास शुरुआत में सिर्फ और सिर्फ दस हज़ार ही हो। क्या? इतने भी नहीं हैं? कोई बात नहीं, हो जाएँगे, लेकिन आज हम ₹10,000 से ही शुरुआत करेंगे।
दोस्तों, आज की इस article में मैं तुम्हारे portfolio को grow करने के लिए एक tried and tested strategy share करने के साथ mathematical proof भी करूँगा कि आप सिर्फ ₹10,000 से लाखों तक कैसे पहुँचने वाले हो।
लेकिन भाई, यह बिल्कुल भी आसान और रातों रात होने वाला नहीं है। अगर तुम्हें फिर भी लगता है कि तुम रातों रात करोड़पति बन सकते हो तो भाई आज ही अपने माँ-बाप के लिए इन पैसों का कुछ खरीद के gift कर दो; क्योंकि अगले महीने तक तुम्हारे ये ₹10,000 भी zero ही होते दिखेंगे।
Step 1: Risk Management: हर चीज़ की नींव
हम video की शुरुआत उस important topic से करेंगे जिसने मेरी personally तब मदद की थी जब मैं trading में एकदम नौसिखिया था। वो topic है risk management।
मैं जानता हूँ कि यह सबसे boring topics में से एक है, लेकिन सीधी सी बात यह है कि तुम चाहे कितनी भी successful, powerful, money-making trading strategy पकड़ लो; अगर तुम्हारा risk management ठीक नहीं है तो account दो कदम आगे और तीन कदम पीछे लेगा।
दोस्तों, अपने trading account को एक boat की तरह treat करो जिसमें बहुत सारे passengers बैठे हैं। अब अगर सारे passengers अपनी अपनी चलाएँगे और आपस में लड़ेंगे तो boat को डूबने से कोई नहीं बचा सकता। वहीं पर अगर सभी लोग एक fixed goal के लिए contribute करेंगे तो उन्हें मंज़िल तक पहुँचने से भी कोई नहीं रोक सकता। अगर आपको भी मंज़िल तक पहुँचना है तो अपने दिमाग के सभी घोड़ों को एक ही दिशा में दौड़ाओ जो है long-term consistency और consistent profits।
बहुत ज़्यादा Risk लेना Account को क्यों बर्बाद करता है
Trading में बहुत ज़्यादा risk लेकर trading करना एक बड़ी problem है क्योंकि; मानो या ना मानो; trading में जब losses होने लगते हैं तो लगातार होते हैं, चाहे आप कितनी भी ज़ोरदार strategy का प्रयोग करो।
Trading में यह मायने रखता है कि आपके नुकसान कितने छोटे हैं और फायदे कितने बड़े। आपका एक बड़ा फायदा ही आपके पूरे losses को cover करके ऊपर से आपको काफी अच्छी रकम कमाकर दे सकता है। लेकिन यह फायदेमंद trade पहली बार में भी आ सकता है और पाँच बुरे trades के बाद भी। भाई साहब, आपके पास पाँच बुरे trades झेलने की capacity भी तो होनी चाहिए।
इसीलिए इस दुनिया के सबसे successful traders 2% rule को follow करते हैं। यह rule एकदम simple है; एक trade में अपनी total capital का सिर्फ 2% loss का ही risk लेना है।
Mathematical Proof: 2% Risk सब कुछ कैसे बदल देता है
यहाँ पर हमने trading simulator पर ₹10,000 enter किया और win probability को 60% पर set किया। Risk to reward ratio को 1:2 set किया। अब हम इस setup को 500 trades के लिए check करेंगे।
जब risk को 20% per trade पर set करते हैं:
66% win rate generate होने के बावजूद भी, जब simulator maximum drawdown calculate करता है तो biggest max drawdown 90% और average max drawdown 80% निकल कर आता है। मतलब हमारे ₹10,000 के सिर्फ ₹1,000 से ₹2,000 ही बचने वाले हैं।
Risk को 50% पर set करने पर account में एक रुपया नहीं बचने वाला।
अब इसको 2% rule के हिसाब से 2% पर set करते हैं:
2% risk पर आप ज़्यादा से ज़्यादा सिर्फ ₹200 का loss लेने वाले हो। यह एक बहुत अच्छी बात है। लेकिन दोस्तों, इसमें भी एक problem है। सिर्फ 2% का risk लेकर अगर आप यह सोच रहे हो कि अपने account balance को दो दिन में double या triple कर लोगे, तो भाई, बिल्कुल भी नहीं हो पाएगा।
लेकिन 2% risk आपको यह ज़रूर देता है, लगातार होने वाले कई सारे losses को handle करने की capacity, जो 20% या 50% के risk पर possible नहीं है। तो अगर आपको maximum profits और बहुत सारा पैसा चाहिए तो इस 2% rule का पूरा आज से पकड़ ही लो।
Step 2: Compounding: लाखों का असली राज़
Risk management तो हमारा lakhpati बनने की journey का पहला आयाम था। लेकिन just because हम risk management को अच्छे से follow कर रहे हैं, इससे हमें नीचे ना गिरने की guarantee तो मिलती है, लेकिन ऊपर जाने की guarantee हमें कौन देगा? इसलिए हम हमारे next step पर आते हैं जो है compounding।
वैसे आप सब तो smart हो, सातवीं class में ही आपने चक्रवृद्धि ब्याज यानी compound interest को सीख लिया था। याद दिलाऊँ? इसमें आपको जो interest या return हर साल मिलता है, वो interest भी आगे आपको अपने ऊपर interest कमाकर देता है। यही formula आपको यहाँ use करना है।
आपकी अपने trading account में हर छोटा profit आगे के बड़े profit के लिए base तैयार करता है।
Math देखो:
मान लो आप हर हफ्ते, ज़्यादा नहीं, मात्र 2% profit कमाते हो, मतलब शुरुआत में सिर्फ ₹200। काफी कम लग रहा है? लेकिन अगर compounding करते करते आप पूरे साल हर हफ्ते सिर्फ 2% कमाओ तो भी आपके account में कम से कम ₹27,000 होंगे, मतलब double से भी ज़्यादा।
यह तो हमने सिर्फ 2% की बात की, वो भी सिर्फ 2% का risk लेते हुए। अब अगर आप इससे ज़्यादा कमा पाते हो और लंबे time तक market में कम loss के साथ टिके भी रहते हो तो भाई साहब आपको जल्दी ही lakhpati बनने से कोई नहीं रोक सकता।
बात हर ball पर छक्का मारने की नहीं होती, बात Virat Kohli की तरह intent बनाकर goal को chase करने की होती है।
Step 3: अपनी Strategy को ढूँढो और सीखो
आइए दोस्तों, अब इस पर और बात कर लेते हैं कि आपको यह 2% या उससे ज़्यादा कमाने कैसे हैं। इसके लिए Bajrang Bali की तरह अपनी शक्तियों को पहचानो।
आप यह कैसे भी कर सकते हो: book से, अपने किसी trader दोस्त से, YouTube से, या कैसे भी। मैं personally तो YouTube को ही prefer करता हूँ क्योंकि पहली बात तो यह बिल्कुल free है और दूसरी बात मुझे देख-सुनकर सीखना ज़्यादा effective लगता है।
आप अच्छे channels पर उनकी नई नई strategies को note करो। और सीधा use मत करो; उनको back-test करो कि यह setup दिन में कितनी बार बनता है, कितनी बार profit हुआ, कितनी बार strategy से धोखा मिला, क्या इससे सच में हमें फायदा होगा।
Trading के मामले में एक strict बन जाओ और हर strategy में गलतियाँ निकालो। भाई साहब, कोई भी बंदा अपनी सोने की मुर्गी free में नहीं बेचता; इसलिए पहले back-test करो, सुधार करो, 2 strategies को combine करो और फिर इस्तेमाल करो।
मैं जानता हूँ, पढ़ना सीखना और backtest करने में time लगाना एकदम boring होता है। लेकिन भाई साहब, अगर ₹10,000 से lakhpati बनने का सपना देखा है तो यह तो करना ही पड़ेगा।
Step 4: Trading Journal बनाओ
अब तक हमने risk management, consistent रहना और मुनाफा बनाने की strategy को discuss कर लिया। अब बस एक चीज़ की कमी बची है; trading journal बनाने की।
मैं इस तरह की diary लिखने की बात नहीं कर रहा हूँ। आपको बस यह note करना है:
- आपने कब entry ली?
- कब आप trade से निकले?
- क्या आपको profit हुआ?
- अगर नहीं तो क्यों नहीं हुआ?
- अगर हुआ तो क्या और profit भी हो सकता था?
आपको हर trade के लिए इन सवालों का जवाब बिना शर्माए लिखना है।
दोस्तों, trading को emotions से नहीं, data के base पर खेलो। और आपकी कमज़ोरियों और खूबियों का data आपको खुद तैयार करना पड़ेगा, तभी तो आप great बन पाओगे।
वैसे Sachin Tendulkar ने भी अपनी innings में यही काम किया था। अगर समझ गए तो नीचे comment में बताओ।
दोस्तों, ऐसे ही आपको भी खुद के बारे में conclusions निकालने हैं, जैसे: “11 से 1 बजे के बीच में मैं market की slow speed से बोर होकर गलत trades में घुस जाता हूँ।” या “Reversal ढूँढने की जगह, जब मैं trend के साथ चलता हूँ तो बेहतर कमा पाता हूँ।”
अगर आपने अपने बारे में यह सब पहचान लिया तो आप भी Sachin की तरह बिना cover-drive खेले market को धो डालोगे।
Journal के लिए आपको कुछ भी fancy चीज़ की ज़रूरत नहीं है, बस ऐसी ₹10 वाली pad ही काफी है।
शुरुआत से पहले सच्चाई
दोस्तों, हमने सारे steps discuss कर लिए। लेकिन मैं आपको अभी ही बता दूँ कि शुरुआत में आपको बिल्कुल मज़ा नहीं आने वाला, और ना ही आप रातों रात करोड़पति बनने वाले हो।
आपको शुरुआत में बस अपनी ताकत को पहचानकर continuously improve करना है। अपने account को कम से कम risk में रखते हुए compound करते रहना है। साथ ही अपनी progress को भी लिखकर track करते रहना है।
दोस्तों, यह mission सिर्फ 10-15 दिन का नहीं है। याद रखना, आपको बार बार losses होंगे। बीच में ऐसे भी दिन आएँगे जहाँ आपको अपने आप पर ही शक होने लगेगा। कई रातें ऐसी भी होंगी जब आपका balance लाल रंग में close होगा।
लेकिन दोस्तों, मैं आपको एक वादा ज़रूर कर सकता हूँ, अगर आपने इस article वाले steps अपना लिए, तो आपके balance को grow होने से कोई नहीं रोक सकता। यह बंदा भी नहीं।
4 Steps का Summary
| Step | क्या करना है |
|---|---|
| Step 1 | Risk Management: एक trade में कभी 2% से ज़्यादा risk मत लो |
| Step 2 | Compounding: छोटे profits को बड़े profits की नींव बनाओ |
| Step 3 | Strategy को सीखो और पहले backtest करो फिर use करो |
| Step 4 | Trading Journal बनाओ; emotions से नहीं, data से trade करो |
Watch a video of this topic: Click Here
Read in English: How to Grow a ₹10,000 Trading Account to Lakhs: The Mathematical Proof
Disclaimer: यह article सिर्फ educational purpose के लिए है। AKTV Business (UDYAM-HR-08-0054649) SEBI registered नहीं है। यह investment advice नहीं है। Trading में नुकसान का risk होता है।
Written by: Ardan Kumar | Founder | aktv.in
About the Author
Ardan Kumar
Ardan Kumar is the founder of AKTV, a free trading education platform for Indian retail traders. He served 8 years in the Indian Air Force as an Aircraft Maintenance Engineer, working on Mi-17 helicopters and earning special service medals for Operation Rhino in the Mizo and Naga Hills. After leaving the Force, he entered the stock market, learned trading the hard way, and built AKTV to teach others what took him years to figure out. He holds an MBA in Marketing and Finance from CRSU Jind where he topped the course, and has cleared UGC-NET in Management. He is also the co-founder of One Percent Capital LLC, Texas, USA. His YouTube channel AKTV Business has over 27,000 subscribers. Everything on AKTV is free: no login, no payment, no hidden charges.