अर्दन कुमार | AKTV Trading Education
Read in English: The Three Sharp Tools of Market Analysis That Will End Your Dependence on Candlestick Patterns
Table of Contents
Candlestick Patterns अब काफी नहीं हैं
दोस्तों, बिना किसी फालतू की बकवास के आज इस video में मैं आपको market analysis के तीन ऐसे धारधार tools के बारे में बताऊंगा, जो अगर आपने अच्छे से समझ लिए तो दोबारा आपको किसी pattern या candle की भसड़ में फंसने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी।
दोस्तों, candle और pattern अब पुरानी चीज़ें हो चुकी हैं और इनको सीखकर trade करने वाले market में आजकल बहुत बुरे तरीके से पेले जा रहे हैं। मुझे पूरा यकीन है कि आपने ऐसी video पूरे YouTube पर आज तक नहीं देखी होगी। तो चलिए video को शुरू करते हैं।
Market का Simple Logic
जैसा कि हम सब जानते हैं कि market का logic एकदम simple है। Market तीन चीज़ों पर चलती है: Liquidity, Volume और Inefficiencies। Market ऊपर जाए या नीचे, market की हर एक movement को इन तीनों से accurately समझा जा सकता है।
इस chain में सबसे ऊपर है Liquidity, जो सिर्फ अपने दम पर पूरी market को हिला के रख सकती है। Liquidity का मतलब है कि किसी एक point पर market में कितने buyers और कितने sellers हैं। सीधी सी बात है; buyers और sellers जितने ज़्यादा होंगे, market उतनी ही move करेगी। वहीं अगर liquidity ही नहीं होगी तो price move ही नहीं करेगा।
Element 1: Volume: Liquidity की मात्रा
Liquidity की मात्रा को Volume कहते हैं। Volume हर market logic और strategy का base होता है जो हमें बताता है कि market में कितना पैसा आ रहा है या कितना पैसा market से जा रहा है।
भाई साहब, volume market का सबसे honest indicator है। जो लोग volume को ignore करके सिर्फ price पर भरोसा करते हैं वो कान खोलकर सुन लो! बार बार धोखा खाओगे।
Element 2: Inefficiencies: जहाँ Market का काम अधूरा रह जाता है
हमारा तीसरा element है Inefficiencies यानी जिसे हम हिंदी में नाकाबिलियत भी कहते हैं। ये दिखाती हैं कि volume price पर क्या प्रभाव डाल रहा है।
Inefficiencies और market movement के deep logic को समझने के लिए हमें दो factors को समझना होगा:
पहला factor: Market State: Market की state दो तरह की होती है: Balanced और Unbalanced। जब market balanced state में होती है तो buying और selling के volume बराबर होते हैं और price बहुत कम और धीरे-धीरे move करता है। यह state काफी rare होती है। वहीं unbalanced state में buyers और sellers में से किसी एक का volume ज़्यादा होता है। जब buyers का volume ज़्यादा होता है तो price ऊपर की तरफ बढ़ता है, वहीं दूसरी ओर जब sellers का volume ज़्यादा होता है तो price घटता है।
दूसरा factor: Price Delivery की efficiency: यह भी दो तरह की होती है: Efficient Delivery और Inefficient Delivery। हर market movement में buyers और sellers होते हैं जिनके बीच assets का exchange होता है। अगर यह exchange evenly होता है तो इसे efficient delivery कहा जाएगा; लेकिन असल में ऐसा perfectly कभी होता ही नहीं है। Inefficient delivery में अगर buyers की संख्या sellers से ज़्यादा है तो कुछ buying orders execute नहीं होंगे। बस यही चीज़ तो हमारे analysis के काम आती है।
Tool 1: Fair Value Gap (FVG)
हमारे analysis में पहला और सबसे simple tool होने वाला है Fair Value Gap (FVG)।
FVG एक price action element है जो तीन candle के बीच बनता है, जहाँ bullish scenario में पहली candle के high और तीसरी candle के low में gap होता है और ये एक दूसरे को overlap नहीं करते। वहीं bearish scenario में इसका उल्टा होता है।
Fair Value Gap एक ऐसा price reaction zone है जो market में एकदम से आई high liquidity के कारण या फिर high volume के कारण बनता है। जब bullish FVG बनता है तो candle की wicks के बीच का gap buyers की तुलना में sellers की कमी को दर्शाता है; मतलब लोग खरीदने को तो तैयार हैं लेकिन उन्हें कोई बेचने वाला ही नहीं मिल रहा। यही वो main कारण है कि market बार-बार इस zone को test करती है और opposite direction में reversal होता है।
0.5 Level: Chart में FVG की upper और lower boundaries बनाएं और साथ ही 0.5 level को भी mark करें। 0.5 level एक काफी strong area होता है जहाँ से price को normally bounce back करना चाहिए। इसलिए इसको हम अपनी position के लिए entry point भी रख सकते हैं।
FVG Validity Rule: Bullish FVG में price normally lower boundary के नीचे close नहीं होता। Basic rule यह है कि bullish FVG में price को lower level से नीचे close नहीं होना चाहिए और bearish FVG में price को ऊपर के level को cross नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो इससे violated FVG माना जाएगा।
Tool 2: Order Block
Order Block एक price action element है जो उस price range को दिखाता है जहाँ सबसे ज़्यादा volume के साथ trade हुई हो। Market को manipulate करने वाले इसका बहुत ज़्यादा use करते हैं। कुछ लोग reversal से पहले की last candle को ही order block समझ लेते हैं; लेकिन ऐसा नहीं है।
Support और Resistance से Connection: Order block को समझने से पहले chart पर support और resistance बनानी होती है। Resistance level तब बनता है जब दो candle में पहली buy candle हो और दूसरी sell candle हो; जहाँ पर पहली candle close होती है और second candle open होती है, वहीं पर हमारी resistance बन जाती है। Support और resistance वह level हैं जहाँ पर buyers और sellers का balance shift होता है।
Order Block कैसे बनते हैं: जब resistance level का breakout होता है और price resistance level के ऊपर scan करता है तो bullish Order Block बनता है। वहीं पर जब price support zone के नीचे breakout देता है तो bearish Order Block बनता है।
Price Order Block पर react क्यों करता है: इसके तीन मुख्य कारण हैं:
पहला और सबसे बड़ा कारण यह है कि बड़े players की पहले से open position जो उन्होंने price को नीचे धकेलने के लिए ली होगी, वह अभी भी loss में open होगी। जब बड़े players को यह अंदाज़ा हो जाता है कि market अब ऊपर ही जाएगी, तो जैसे ही price order block के first half को test करता है, बड़े players अपनी position से निकल जाते हैं। Short positions के close होने से बहुत ज़्यादा buying volume बनता है और price ऊपर की तरफ झटका मारता है।
दूसरा कारण है कि order block unfilled orders और liquidity में बढ़ोतरी के कारण react करता है।
तीसरा कारण यह है कि एक order block खुद ही एक ऐसा zone है जहाँ buyers और sellers के balance में change आता है। अगर आप order block को higher timeframe में देखोगे तो यह आपको एक Reaction Block की तरह नज़र आएगा।
Tool 3: Reaction Block
Reaction Block का logic of operation order block की तरह ही होता है; लेकिन इसकी formation इस बात पर depend करती है कि आप किस timeframe को देख रहे हैं।
एक reaction block में दो candle होती हैं जिसमें हमारी area of interest है दोनों candle की wick। फर्क नहीं पड़ता कि कौनसी wick छोटी है या कौनसी बड़ी है। अगर आपके सामने सिर्फ एक candle लंबी पूछ के साथ है तो इसको एक simple reaction ही समझा जाएगा और यह volume की market में entry की एक निशानी है।
Key Insight: जब आप higher timeframe पर एक reaction block mark करते हैं और फिर lower timeframe पर switch करते हैं, तो आपको same zone almost exactly एक order block की तरह नज़र आता है। यही इस tool की असली ताकत है।
सब कुछ कैसे Connect है
दोस्तों, market की हर movement interconnected है। एक instrument के sell और buy orders आगे से आगे की pitch तैयार करते रहते हैं। इसलिए आपको zone to zone rule को समझना चाहिए।
Price हमेशा एक zone of interest से दूसरी zone of interest में move करता रहता है; liquidity से inefficiency में या inefficiency से liquidity में, internal liquidity से external liquidity में या vice versa। Market में ऐसे ही चलता रहता है।
Summary:
- Fair Value Gap market में एक unbalanced और inefficient element है जो position opening के दौरान पैदा हुए unfilled orders के कारण बनता है
- Order Block भी एक unbalanced और inefficient element है जो opening की बजाए position closing पर बनता है
- Reaction Block अलग-अलग timeframes पर same concept दिखता है
निष्कर्ष
दोस्तों, आज की इस video में बस इतना ही। वैसे आज हमने जो जो भी बताया है, यह सब हमारी deep research के base पर है। आप इसमें अपनी knowledge भी add करके अच्छे से improvise कर पाएंगे। मिलते हैं अगली video में। जय हिंद।
Watch complete video on Fair Value Gaps, Order Block and Reaction Block
Read in English: The Three Sharp Tools of Market Analysis That Will End Your Dependence on Candlestick Patterns
Disclaimer: यह article सिर्फ educational purpose के लिए है। हम SEBI registered नहीं हैं। यह investment advice नहीं है। Trading में नुकसान का risk होता है। Trade करने से पहले अपनी research ज़रूर करें।