🗓️ Last Updated: 10 May 2026
अर्दन कुमार | AKTV | ट्रेडिंग एजुकेशन | 9 मिनट
Read in English: Box Trading Strategy: How to Trade Using Previous Day High and Low
Table of Contents
दोस्तों, ट्रेडिंग में एक बात हमने अपने 8 साल के एक्सपीरियंस में सीखी है। जो ट्रेडर शुरुआत में कम दिमाग़ लगाते हैं वो अक्सर अच्छा पैसा कमाते हैं। लेकिन जैसे जैसे वो नई नई स्ट्रैटेजीज़ सीखने लगते हैं, उनका प्रॉफ़िट कम होने लगता है। इसका मतलब यही है कि हमारी स्ट्रैटेजी जितनी सिंपल और आसान होगी, हम उतना ही अच्छा और फ़ास्ट डिसीज़न ले पाएंगे।
एक और बात। अगर आपको ट्रेड लेते हुए कॉन्फ़िडेंस नहीं आ रहा या बहुत ज़्यादा टाइम लग रहा है तो बहुत ज़्यादा चांसेज़ हैं कि आपकी स्ट्रैटेजी गलत है। ट्रेडिंग क्रिकेट की तरह टाइमिंग का खेल है और जो स्ट्रैटेजी आपकी टाइमिंग बिगाड़ दे वो आपके किसी काम की नहीं है।
तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में मैं आपको एक एकदम आसान और सिंपल ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी सिखाने वाला हूँ जो आपका हर रोज़ का खर्चा पानी बड़ी आराम से निकाल कर दे देगी, वो भी सिर्फ एक से दो घंटे में। इस स्ट्रैटेजी का नाम है डब्बा स्ट्रैटेजी।
यह स्ट्रैटेजी पिछले तीन सालों से मेरी कुछ main स्ट्रैटेजीज़ में से एक रही है और मैंने लगभग हर रोज़ इस स्ट्रैटेजी से कुछ न कुछ प्रॉफ़िट निकाला ही है।
डब्बा स्ट्रैटेजी (BOX TRADING STRATEGY) क्या है
डब्बा स्ट्रैटेजी एक यूनिवर्सल स्ट्रैटेजी है। मतलब चाहे कोई भी मार्केट हो या किसी भी चीज़ की ट्रेडिंग हो, यह हर जगह काम करती है।
इस स्ट्रैटेजी में आपको सबसे पहला जो काम करना है वो है चार्ट पर पिछले दिन के हाई और लो प्राइस को एक बॉक्स में बंद करना। यह देखने में एकदम आसान है। आपको बस रेक्टेंगल टूल लेना है और पिछले पूरे दिन के सबसे हाई प्राइस को सबसे लो प्राइस से कनेक्ट करना है। बस इतने से एक डब्बा बन जाता है।

इस बॉक्स की ऊपरी साइड उस दिन के सबसे बड़े सेलर्स के झुंड को रिप्रेज़ेंट करती है जो मार्केट को नीचे धकेलने के लिए आतुर हैं। वहीं इस बॉक्स की नीचे वाली साइड सबसे बड़े बायर्स के ग्रुप को रिप्रेज़ेंट करती है जो मार्केट को बाउंसबैक की पावर देते हैं। ये दोनों लेवल हमारे लिए इसलिए सबसे इंपोर्टेंट हैं क्योंकि जब जब मार्केट इन लेवल्स के आसपास आएगी तो मार्केट में हलचल बढ़ जाएगी। एक ट्रेडर के तौर पर हमें ट्रेड लेने के लिए एक रिज़नेबल प्राइस और हलचल भरा माहोल चाहिए होता है। यह डब्बा हमें यही दोनों चीज़ें देता है।
डब्बा बनाने के बाद क्या करें
मार्केट के ओपन होते ही चार्ट पर यह डब्बा बना लेना है। अब तीन सिंपल रूल्स हैं।
पहला रूल। अगर प्राइस ऊपरी लेवल के थोड़ा नीचे, लेवल पर, या लेवल से थोड़ा ऊपर है तो आपको भूलकर भी buy नहीं करना है। इस ज़ोन में हमारा फोकस सिर्फ और सिर्फ selling पर ही रहना चाहिए।
दूसरा रूल। अगर प्राइस नीचे वाले लेवल से थोड़ा ऊपर, लेवल पर, या लेवल से थोड़ा नीचे है तो आपको भूलकर भी sell नहीं करना है। चाहे यह आपकी पुरानी buy पोज़िशन को बेचना हो या आप नीचे की तरफ़ शॉर्ट मारना चाहते हो। इस लेवल पर sell बिल्कुल नहीं करनी है।

तीसरा रूल। इस बॉक्स के बीचोंबीच एक लाइन खींच दें। इस लाइन के आसपास जब भी प्राइस हो, ट्रेड लेना अवॉयड करें। मार्केट ओपनिंग के पहले 10 से 15 मिनट तक तो इस ज़ोन में ट्रेड लेना अपने पैर में कुल्हाड़ी मारने जैसा है। इस समय पर आप हाई बायर ज़ोन और हाई सेलर ज़ोन दोनों से काफ़ी दूर होते हो और इस कारण आपके ट्रेड की एक्यूरेसी एकदम खराब होने के चांसेस काफ़ी बढ़ जाते हैं।
अगर मार्केट गैप अप या गैप डाउन ओपन हो तो
ट्रेडिंग में कुछ भी हो सकता है। कई बार ऐसा होगा कि मार्केट या तो डब्बे के ऊपर खुलेगी या फिर उसके नीचे। ऐसे में हमारे लिए पहले वाली डब्बा स्ट्रैटेजी यूज़ करना मुश्किल हो जाएगा और हमें एक नए सेकेंडरी बॉक्स को ड्रॉ करने की ज़रूरत पड़ेगी।
इस सिचुएशन में आपको किसी भी टाइम फ्रेम को फोकस में रखते हुए जहाँ कहीं भी हाई और लो का पैटर्न दिखे वहाँ फिर से बॉक्स टूल लेकर एक नया डब्बा ड्रॉ कर लेना है। फ़र्क नहीं पड़ता कि टाइमफ्रेम क्या है या हम किस चीज़ में ट्रेड कर रहे हैं। डब्बा और सेकेंडरी डब्बा हर जगह सेम ही तरीक़े से ड्रॉ करना है।

इस नए बॉक्स में भी पुराने ही रूल्स अप्लाई होंगे। यहाँ पर बाय सिग्नल्स भले ही उतने मज़बूत न हो लेकिन हमारी साइकोलॉजी अभी भी बाय की ही होनी चाहिए। हम अभी भी बाय ज़ोन में ही हैं। इस स्ट्रैटेजी और प्रोसेस पर अपना भरोसा बनाए रखना होगा।
बड़े बायर्स और सेलर्स अभी भी अपनी पुरानी जगह पर ही बैठे हैं और वो पहले की तरह ही प्राइस के उन तक पहुँचने पर उसे खुद से नीचे या ऊपर नहीं जाने देंगे। अपने दिमाग़ में बिठा लो कि मार्केट 100 में से 95 बार सिर्फ एक बँधी बँधाई रेंज में ही मूव करती है।
ब्रेकआउट कब मानें
दोस्तों ट्रेडिंग में बहुत से लोग ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन को या तो गलत तरीके से यूज़ करते हैं या इसको सही तरीके से समझ ही नहीं पाते।
सिर्फ इस कारण कि प्राइस भाग रहा है या aggressively ऊपर की तरफ़ मूव कर रहा है या रेज़िस्टेंस को टेस्ट कर रहा है, हम इसको ब्रेकआउट कंसीडर नहीं करेंगे। जब तक प्राइस इस बॉक्स के अंदर रहता है या ऊपर या नीचे बस झटके मारता है तब तक हम अपनी डब्बा स्ट्रैटेजी पर पूरा भरोसा कर सकते हैं।
जब कभी मार्केट इस बॉक्स के बाहर निकलेगी तो मान लीजिए, बड़े मूव होने के चांसेज़ बहुत बहुत ज़्यादा बढ़ जाएंगे। इस सिचुएशन को ही हम हमारा official ब्रेकआउट मानने वाले हैं।

डब्बा स्ट्रैटेजी (BOX TRADING STRATEGY) का पूरा रिव्यू एक मिनट में
सबसे पहले आपको पिछले दिन के हाई और लो की मदद से मार्केट ओपनिंग पर एक बॉक्स ड्रॉ कर लेना है।
अगर प्राइस इस बॉक्स में ऊपरी लेवल के आसपास है तो किसी भी कन्फर्मेशन पर अच्छे रिस्क टू रिवॉर्ड रेशियो के साथ sell पोज़िशन ले लेनी है। बॉक्स के नीचले लेवल पर आपको इसका उल्टा करना है। बॉक्स की बीच की लाइन पर ट्रेड लेना अवॉयड करना है।
प्राइस और दूसरी डिस्ट्रैक्शन को भूलकर आपको अपनी स्ट्रैटेजी और प्रोसेस पर पूरा भरोसा बनाए रखना है।
दोस्तों अगर आज की इस पोस्ट में आपको कुछ भी डाउट है तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं। मिलते हैं अगली पोस्ट में। जय हिंद।
Read in English: Box Trading Strategy: How to Trade Using Previous Day High and Low
Watch full video on this: Click Here
इसे भी पढ़ें: Fair Value Gap, Order Block और Reaction Block
इसे भी पढ़ें: Fake Breakout में Traders कैसे फंसते हैं
इसे भी पढ़ें: रिस्क मैनेजमेंट: नए Traders अपनी पूरी Capital क्यों गंवा देते हैं
Disclaimer: यह article सिर्फ educational purpose के लिए है। AKTV SEBI registered नहीं है। यहां कुछ भी investment advice नहीं है। Trading में loss का risk होता है।
Written by: Ardan Kumar | Founder | aktv.in
About the Author
Ardan Kumar
Ardan Kumar is the founder of AKTV, a free trading education platform for Indian retail traders. He served 8 years in the Indian Air Force as an Aircraft Maintenance Engineer, working on Mi-17 helicopters and earning special service medals for Operation Rhino in the Mizo and Naga Hills. After leaving the Force, he entered the stock market, learned trading the hard way, and built AKTV to teach others what took him years to figure out. He holds an MBA in Marketing and Finance from CRSU Jind where he topped the course, and has cleared UGC-NET in Management. He is also the co-founder of One Percent Capital LLC, Texas, USA. His YouTube channel AKTV Business has over 27,000 subscribers. Everything on AKTV is free: no login, no payment, no hidden charges.