🗓️ Last Updated: 20 Apr 2026
अर्दन कुमार | AKTV | ट्रेडिंग एजुकेशन | 10 मिनट
Read in English: Which Timeframe Should You Trade? A Complete Guide for Indian Traders
Table of Contents
Technical Analysis में Timeframe की दुनिया बहुत interesting है। 1 मिनट से लेकर 1 महीने तक के timeframes हैं और हर एक का अपना अलग फायदा और नुकसान है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है: आपको किस timeframe में trade करना चाहिए?
अगर आपके मन में यह सवाल हर रोज़ आता है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज मैं हर timeframe को detail में explain करूँगा, साथ ही यह भी बताऊँगा कि entry और exit कब और कैसे करनी है।
Monthly Timeframe: Long Term Investment के लिए
Monthly timeframe का इस्तेमाल हम long term investment के लिए करते हैं।
Reliance का example लेते हैं। Monthly chart पर आप देख सकते हैं कि एक resistance level कई बार test हुआ। जब price ने उस resistance को break किया, वहाँ से stock ने जबरदस्त रफ़्तार पकड़ी ; ₹450 से सीधा ₹1270 तक का सफर।

यही है Monthly Timeframe का असली फायदा।
यहाँ आपको बड़े और clear moves दिखते हैं। Long term trend पकड़ना आसान हो जाता है।
Monthly chart पर एक और ज़रूरी चीज़ है; clean trend। अगर price लगातार EMA 50 के ऊपर higher highs बना रही है तो यह एक साफ uptrend है। आपको chart देखते ही बिना किसी confusion के तुरंत समझ आना चाहिए कि market ऊपर जा रही है या नीचे।
Monthly Timeframe का सबसे बड़ा फायदा: आपको हर रोज़ market के सामने बैठने की ज़रूरत नहीं है। पूरे महीने में सिर्फ 2 से 10 घंटे काम करना है। एक दिन chart देखो, plan बनाओ और फिर पूरा महीना अपने काम में लग जाओ।
एक सच्चाई यह भी है: Returns धीरे-धीरे आएँगे। Market में इतना संयम हर किसी के पास नहीं होता। लेकिन जिसने यह patience दिखाई, उसका portfolio उतना ही मज़बूत बना।
Weekly Timeframe: Positional Trading के लिए
Weekly timeframe यानी Positional Trading: जो आमतौर पर 10 दिन से लेकर 3 महीने तक चलती है।
और दोस्तों, जो beginners हैं और सच में trading को career बनाना चाहते हैं, उन्हें यहीं से शुरुआत करनी चाहिए।
आजकल नए traders सीधे intraday करते हैं। फिर options buying में कूद पड़ते हैं। और जब loss होता है तो market को गाली देते हैं। इससे अच्छा है पहले positional trading सीखो, फिर step by step आगे बढ़ो।

एक real example देखते हैं। पिछले 8-9 महीनों से market एक range में घूम रहा था; support और resistance zone के बीच फँसा हुआ। जैसे ही resistance टूटा, वहाँ buy signal बना। उस वक्त price थी करीब ₹130। Resistance zone तोड़ने के बाद market ने पीछे मुड़कर नहीं देखा, सीधा पहुँच गया ₹1200 तक। सिर्फ 3 महीने में करीब 16.5% return।
यही है असली Positional Trading; कम time, कम stress और ठोस profits।
यह कौन कर सकता है? आप चाहे job करते हों, business चलाते हों या teacher हों, positional trading हर कोई कर सकता है। बस हफ्ते में दो दिन निकालने हैं। शनिवार-रविवार को बैठो और decide करो कि आने वाले हफ्ते में किस stock में trade करना है।
इसके लिए 80 से 90 stocks देखने पड़ेंगे, तभी breakout वाले stocks हाथ आएँगे। लेकिन आज के time में आपके पास tools भी हैं जैसे screener और charting platforms जो यह काम आसान बनाते हैं।
एक बात हमेशा याद रखें: Weekly chart पर आपको intraday या daily chart जितने trades नहीं मिलेंगे। इसलिए जब weekly timeframe चुनते हो तो mindset भी उसी हिसाब से रखना है। Patience रखना ही पड़ेगा।
Daily Timeframe: Swing Trading के लिए
Daily timeframe का इस्तेमाल हम swing trading के लिए करते हैं।
Chart पर एक trendline खींचिए। Market उस point पर react करती है। Entry यहाँ बनेगी, exit यहाँ पर। आगे भी देखो; यहाँ buy, यहाँ sell। जब तक support मिल रहा है, swing trades लेते रहेंगे।
Swing trading में ध्यान रखें: अगर आपको 2 से 3% का profit मिल रहा है तो वह काफी है। ज़्यादा लालच नहीं करनी चाहिए।
इसे Moving Average के साथ भी trade कर सकते हो। जब भी market Moving Average के ऊपर जाए: entry। Target आते ही exit। Market वापस Moving Average के पास आए: फिर entry। यही है swing trading strategy।
Daily chart का महत्व सबसे ज़्यादा है क्योंकि यह long term investors, positional traders और intraday traders; सभी के काम आता है। असल में weekly और monthly में जो uptrend शुरू होता है, वह daily chart देखकर ही सबसे पहले पकड़ में आता है।
लेकिन यहाँ एक challenge भी है। Daily chart पर बहुत सारे stocks मिल जाएँगे; सिर्फ Nifty 500 में ही इतनी opportunities दिखेंगी कि focus करना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सही stocks चुनना और focus करना सबसे बड़ा game changer होगा।
15 मिनट और 30 मिनट Timeframe: Intraday Trading के लिए
Intraday trading के लिए सबसे ज़्यादा effective chart यही है: 15 मिनट और 30 मिनट।
Market खुलता है सुबह 9:15 पर और बंद होता है 3:30 पर। यानी इसी समय के अंदर अपनी position square up करनी होगी। यहाँ ध्यान रखें, बड़े और liquid stocks ही चुनने हैं।
15 मिनट chart का example: Market यहाँ से start हुआ और यहाँ पर end हुआ। पूरे दिन में कितने moves बने, ध्यान से देखो। अगर यह moves पकड़ना सीख गए, तो समझो intraday trading में आप master हो गए।
Market खुलते ही Moving Average को cross कर रहा है, वहाँ entry बनती है। इसके बाद एक sharp move आता है। सिर्फ 9:15 से 2:15 के बीच में करीब 1.8% profit का move मिल गया।
यही है 15 मिनट timeframe की ताकत।
लेकिन यहाँ risk भी उतना ही बढ़ जाता है। कई बार ऐसा होता है कि trade लिया, target पूरा नहीं हुआ और उल्टा loss हो गया। Daily profit की possibility है, लेकिन risk daily और weekly chart से कहीं ज़्यादा है।
1 मिनट, 3 मिनट, 5 मिनट: Scalping के लिए
यहाँ काम करने की speed सबसे तेज़ होती है। मतलब morning के सिर्फ 2 घंटे देने हैं और उसी समय में मिलते हैं best trades।
Scalping में जितना जल्दी पैसा बनता है, उतना ही जल्दी loss भी हो सकता है।
यहाँ आपको तुरंत decide करना होता है। Delay मतलब सीधा loss।
एक example: Market खुलते ही price ऊपर भागी। अगर यहाँ buy किया होता और यहाँ sell; सिर्फ 9:15 से 10:05 के बीच में करीब 1.47% profit।
यही है Scalping; तेज़ entry, तेज़ exit और उतना ही तेज़ risk।
Scalping हर कोई नहीं कर पाता क्योंकि यहाँ आपको instant decisions लेने होते हैं। यह एक aggressive trading style है।
कौन सा Timeframe आपके लिए सही है?
अब सबसे important सवाल; entry कब लेनी चाहिए और कौन सा timeframe सही है?
Long Term Investor हो तो:
Analysis करो Monthly Timeframe पर। Monthly chart आपको पूरा 360° view देता है। अगर monthly chart higher highs बना रहा है तो साफ signal है; trend long term में strong है।
Positional Trading के लिए:
Stock ढूँढो Monthly Timeframe पर, लेकिन entry करो Weekly Chart देखकर। क्यों? क्योंकि weekly आपको दिखाता है कि correction कहाँ हो रहा है। Entry हमेशा correction के पास ही best होती है।
Simple formula: Big trend monthly से पहचानो, सटीक entry weekly से करो।
Swing Trading के लिए:
Stock select करो Weekly और Monthly Chart पर। Entry लो Daily Chart देखकर। इससे आप ऐसे stocks चुन पाओगे जिनका overall trend strong है और उनमें short term के अच्छे moves पकड़ सकते हो।
Simple फंडा: Big picture strong होनी चाहिए। तभी छोटी picture में पैसा बनता है।
Intraday और BTSt Trading के लिए:
Stock selection करो Daily Chart से। Daily chart पर ऐसे stocks देखो जिनमें breakout या breakdown आया हो; मतलब जहाँ किसी बड़े level को volume के साथ तोड़ा गया हो। ऐसे stocks में short term momentum strong रहता है।
Trade लो 15 मिनट या 30 मिनट chart पर। इससे entry-exit accurate मिलती है और stop loss भी छोटा रखा जा सकता है।
Scalping के लिए:
Stock selection करो 1 घंटे के chart से। Trade लो 1 मिनट, 3 मिनट या 5 मिनट chart पर। Speed बहुत ज़रूरी है। थोड़े समय में छोटे-छोटे profits लेने होते हैं।
Multi-Timeframe Analysis: असली edge यहाँ है
सबसे powerful approach यह है कि बड़े timeframe से direction लो, छोटे timeframe से entry लो।
| Trading Style | Direction (बड़ा TF) | Entry (छोटा TF) |
|---|---|---|
| Long Term | Monthly | Weekly |
| Positional | Monthly | Weekly |
| Swing | Weekly/Monthly | Daily |
| Intraday | Daily | 15min/30min |
| Scalping | 1 Hour | 1min/3min/5min |
यह approach आपको दो फायदे देती है:
- आप उन stocks में trade करते हो जिनका overall trend strong है
- Entry का timing accurate होता है क्योंकि छोटे timeframe पर precise levels दिखते हैं
AKTV Tools इसमें कैसे मदद करते हैं?
AKTV Swing Nifty 50 stocks में MA50 fresh crossover को 30 मिनट chart पर track करता है: यह exactly swing trading के लिए designed है।
AKTV Radar 200+ NSE stocks को हर 5 मिनट में EMA crossover signals के लिए scan करता है: intraday traders के लिए ideal।
AKTV Sniper NIFTY और SENSEX options के लिए Opening Range Breakout को real time track करता है: intraday options traders के लिए।
Conclusion: Timeframe नहीं, Mindset चुनो
दोस्तों, timeframe कोई भी हो; सबसे ज़रूरी है कि आपका mindset उस timeframe के हिसाब से हो।
- Monthly चुना है तो months का इंतज़ार करो, हर हफ्ते chart देखकर घबराओ मत
- Weekly चुना है तो days का इंतज़ार करो, हर candle पर react मत करो
- Intraday चुना है तो position carry-over मत करो, उसी दिन square off करो
- Scalping चुना है तो speed और discipline दोनों चाहिए, एक भी delay भारी पड़ सकती है
हर timeframe में discipline से काम करोगे तो आखिर में portfolio clean ही दिखेगा।
आखिर में पैसा कमाना है तो patience और discipline तो रखनी ही पड़ेगी।
Watch complete video with charts: Click Here
Read in English: Which Timeframe Should You Trade? A Complete Guide for Indian Traders
इसे भी पढ़ें: रिस्क मैनेजमेंट: नए ट्रेडर्स अपनी पूरी कैपिटल क्यों गंवा देते हैं?
इसे भी पढ़ें: ट्रेंडलाइन ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी
इसे भी पढ़ें: शुक्रवार को ट्रेडिंग क्यों नहीं करनी चाहिए?
Disclaimer: यह article सिर्फ educational purpose के लिए है। AKTV SEBI registered नहीं है। यहाँ कुछ भी investment advice नहीं है। Trading में loss का risk होता है।
Written by: Ardan Kumar | Founder | aktv.in
About the Author
Ardan Kumar
Ardan Kumar is the founder of AKTV, a free trading education platform for Indian retail traders. He served 8 years in the Indian Air Force as an Aircraft Maintenance Engineer, working on Mi-17 helicopters and earning special service medals for Operation Rhino in the Mizo and Naga Hills. After leaving the Force, he entered the stock market, learned trading the hard way, and built AKTV to teach others what took him years to figure out. He holds an MBA in Marketing and Finance from CRSU Jind where he topped the course, and has cleared UGC-NET in Management. He is also the co-founder of One Percent Capital LLC, Texas, USA. His YouTube channel AKTV Business has over 27,000 subscribers. Everything on AKTV is free: no login, no payment, no hidden charges.