Loading live data...

एक ट्रेडर की 5 Stages: आप अभी कहाँ खड़े हैं?

🗓️ Last Updated: 20 Apr 2026

अर्दन कुमार | AKTV | ट्रेडिंग साइकोलॉजी | 10 मिनट


Read in English: The 5 Stages of a Trader: Which Stage Are You At Right Now?


आज मैं आपको वो आईना दिखाने वाला हूँ जिसमें आप अपनी असलियत देखेंगे।

Trading एक पहाड़ चढ़ने जैसी है। लेकिन बिना किसी map के। आपको पता नहीं कि आप अभी किस stage पर हैं और आगे क्या होने वाला है।

इस article में मैं आपको उन 5 stages का map दूँगा जिनसे हर trader गुज़रता है। आपको अंदाज़ा लगेगा कि आप अभी कहाँ खड़े हैं; और आगे कैसे बढ़ना है।

एक सच्चाई पहले बता दूँ: आप में से ज़्यादातर लोगों को लगता है कि आप trade कर रहे हैं। लेकिन सच यह है कि आप जुआ खेल रहे हैं। आज आँखें खुल जाएँगी।


Stage 1: Unconscious Incompetence: वहम और बर्बादी

यह वो stage है जिसमें अगर आप खड़े हैं तो आप अंधे हैं।

आपको लगता है कि trading सिर्फ एक Buy या Sell का बटन है। आप YouTube पर इधर-उधर भटकते रहते हैं और सोचते रहते हैं कि कोई ऐसी जबरदस्त strategy मिल जाए जो आपको करोड़पति बना दे।

यहाँ आपका सबसे बड़ा दुश्मन है: Beginner’s Luck।

नई-नई trading शुरू करते हैं, शुरुआत में एक-दो तुक्के लग जाते हैं और लगता है कि बस आप ही market के राजा हैं। यहीं पर आपका दिमाग सबसे खतरनाक गलती करता है। वो सीख जाता है कि “risk है तो ishq है।”

एक-दो random winning trades आपको यकीन दिला देते हैं कि आपने market को समझ लिया है। लेकिन वो सिर्फ किस्मत होती है।

यह stage कब खत्म होती है? जब account एकदम खाली हो जाता है और रातों की नींद उड़ जाती है।

इस stage में क्या करें: अपनी अकड़ छोड़ें। अगली 20 trades या तो demo account में लें या शुरुआत में सिर्फ 1-2 lots के साथ। इस stage में आपका काम पैसा कमाना नहीं है। आपका काम सिर्फ यह देखना है कि क्या आप अपने stop loss और position size को strictly follow कर सकते हैं या नहीं। नहीं कर सकते तो trading के सामने हाथ जोड़ लें।


Stage 2: Conscious Incompetence: भटकाव और Frustration

इस stage में आप मानते हो कि आपको कुछ नहीं आता। लेकिन अब आप system hopping के शिकार हो चुके हो।

आज RSI use करते हो, कल Price Action, परसों किसी नए “guru” को ढूँढ लेते हो। लगता है कि नई-नई चीज़ें सीख रहे हो। लेकिन असल में सिर्फ भाग रहे हो।

सच्चाई यह है: आपके पास knowledge की कमी नहीं है। आपके पास एक structure की कमी है।

ऐसे में 3-4 Telegram channels join कर लेते हो। उनके इशारों पर नाचने लग जाते हो। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपको खुद पर भरोसा ही नहीं है।

यहाँ आप revenge trades लेते हो। Market से अपना खोया हुआ पैसा छीनने की ज़िद करते हो। यह सबसे खतरनाक habit है।

इस stage में क्या करें: अगले 30 दिन के लिए सब कुछ freeze कर दें। सिर्फ एक setup, एक timeframe और एक trading window follow करें। फायदा हो या नुकसान, उसकी तरफ ध्यान मत दो। सिर्फ अपनी गलतियों को note करो।


Stage 3: The Aha Moment: Probability का सच

यहाँ आँखें खुलती हैं।

आपको समझ में आता है कि trading कोई भविष्यवाणी नहीं है; यह probability का business है।

अब आप यह पूछना बंद कर देते हो: “यह trade winning रहेगा या loss में?”

अब आपका सवाल होता है: “अगर मैं इस setup को 100 बार repeat करूँ तो क्या मैं overall profit में रहूँगा?”

यहाँ आप अपनी identity को result से अलग कर देते हो। एक जीत आपको genius नहीं बनाती और एक loss आपको बेकार trader नहीं बनाता। आप समझ जाते हो कि हर trade सिर्फ एक data point है।

यहाँ आपका हर trade एक rule-based decision होता है। Trade में तभी entry लेते हो जब सभी conditions fulfill होती हैं। वरना शांति से side में बैठ जाते हो।

याद रखो: एक trader कभी एक trade से नहीं मरता। वो तब मरता है जब गलतियों को repeat करते हुए एक के बाद एक गलत trades लेता जाता है।

Stop loss आपका दुश्मन नहीं है, वो आपकी insurance है जो आपको game में बनाए रखती है।


Stage 4: Conscious Competence: अनुशासन की बोरियत

यहाँ trading boring की जगह mechanical हो जाती है। और सच कहूँ, यही वो sign है जहाँ आपकी गाड़ी पटरी पर चढ़ जाती है।

Pro trader excitement से नहीं, routine से पैसा बनाता है:

  • Pre-market levels mark करना
  • Checklist follow करना
  • बाद में सब कुछ note करना

यही चीज़ rookie और professional trader को अलग करती है।

इस stage में आप MAE और MFE track करते हो। यानी trade आपके कितने against गया और आपको कितना मौका मिला।

इस stage का सबसे बड़ा खतरा है: God Mode

पाँच winning trades के बाद आप खुद को भगवान समझने लगते हो। लेकिन market आपकी अकड़ को कभी भी तोड़ सकती है। एक बड़ी गलती और आप सीधे Stage 2 पर जाकर गिरोगे।

Discipline खोया तो सब कुछ खोया।


Stage 5: Unconscious Competence: Flow और Mastery

अगर आप इस stage पर पहुँच गए तो यहाँ trading एक reflex है।

Chart देखते ही उसके context को समझ जाते हो। Liquidity को पहचानते हो, वो जगह जहाँ छोटे traders अपने पैसे फँसा कर बैठ जाते हैं। जहाँ दूसरे loss लेकर निकलते हैं, आप वहाँ entry लेते हो।

यहाँ आप market को predict नहीं करते। आप react करते हो। और यही चीज़ आपको बाकियों से ऊपर बनाती है।

Mastery का मतलब सिर्फ skill नहीं है, यह energy management है।

अगर इस stage में हो और दिमाग थका हुआ है तो उस दिन trade ही नहीं करते। Trading न करना भी एक professional decision है।

यह level रातोंरात नहीं आता। इसके पीछे हज़ारों घंटों का screen time होता है।

Options में time आपका दुश्मन है। Stocks में patience आपका हथियार है। हर जगह survival सबसे पहले आता है।


आप किस Stage पर हैं?

अपने आप को आईने में देखो:

Stageपहचान
Stage 1आपको वहम है कि आप market को अच्छे से जानते हो
Stage 2आप confused हो, एक strategy से दूसरी पर भागते हो
Stage 3Probability को समझने लगे हो, rules follow करते हो
Stage 4Discipline आ गई है, trading mechanical हो गई है
Stage 5Trading वैसे ही चलाते हो जैसे गाड़ी drive करते हो

Market आपको हर दिन test करती है। इसमें सिर्फ वही लोग pass होते हैं जो खुद को बदलते हैं। जो नहीं बदलते वो market से बाहर हो जाते हैं।


अब आगे क्या?

हर stage का अपना solution है:

Stage 1 में हो: Demo account पर जाओ। Real money से दूर रहो जब तक stop loss discipline न आ जाए।

Stage 2 में हो: 30 दिन के लिए एक ही setup, एक ही timeframe। Result नहीं, process देखो।

Stage 3 में हो: अपना trading journal शुरू करो। हर trade का data रखो। Pattern खुद दिखेगा।

Stage 4 में हो: God mode से बचो। जीतने के बाद भी checklist follow करो। हमेशा।

Stage 5 में हो: Energy manage करो। थके हुए दिन trading मत करो। Rest भी strategy का हिस्सा है।

अगर आप अभी signals ढूँढ रहे हैं और stock selection में confusion है तो AKTV Radar देखें। यह 200+ NSE stocks को real time scan करता है, EMA crossover signals के साथ, बिना किसी login या payment के।

और अगर options trading में structured approach चाहिए तो AKTV Sniper आपके लिए VIX, Opening Range और EMA alignment सब track करता है।


Conclusion: झूठ मत बोलना

दोस्तों, comment में मुझे बताओ कि आप असल में किस stage पर हो।

Stage 1 पर हो तो शर्म की बात नहीं; हम सब वहाँ से गुज़रे हैं। लेकिन वहाँ रुकना ज़रूर शर्म की बात है।

Stay Disciplined. जय हिंद।


Watch a complete video on this: Click Here


Read in English: The 5 Stages of a Trader: Which Stage Are You At Right Now?


इसे भी पढ़ें: रिस्क मैनेजमेंट: नए ट्रेडर्स अपनी पूरी कैपिटल क्यों गंवा देते हैं?
इसे भी पढ़ें: शुक्रवार को Trading क्यों नहीं करनी चाहिए?
इसे भी पढ़ें: कौन सा Timeframe सही है?


Disclaimer: यह article सिर्फ educational purpose के लिए है। AKTV SEBI registered नहीं है। यहाँ कुछ भी investment advice नहीं है। Trading में loss का risk होता है।


Written by: Ardan Kumar | Founder | aktv.in

About the Author

Ardan Kumar

Ardan Kumar is the founder of AKTV, a free trading education platform for Indian retail traders. He served 8 years in the Indian Air Force as an Aircraft Maintenance Engineer, working on Mi-17 helicopters and earning special service medals for Operation Rhino in the Mizo and Naga Hills. After leaving the Force, he entered the stock market, learned trading the hard way, and built AKTV to teach others what took him years to figure out. He holds an MBA in Marketing and Finance from CRSU Jind where he topped the course, and has cleared UGC-NET in Management. He is also the co-founder of One Percent Capital LLC, Texas, USA. His YouTube channel AKTV Business has over 27,000 subscribers. Everything on AKTV is free: no login, no payment, no hidden charges.

1 thought on “एक ट्रेडर की 5 Stages: आप अभी कहाँ खड़े हैं?”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
DISCLAIMER: This website is for educational purposes only. We are NOT registered with SEBI. Nothing here is investment advice. Trading involves risk of loss. Do your own research.