🗓️ Last Updated: 07 Jun 2026
अर्दन कुमार | AKTV | ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी | 10 मिनट
Table of Contents
अगर आप intraday trading करते हो और अभी तक ORB strategy नहीं जानते, तो आप हर रोज़ एक बड़ा मौका miss कर रहे हो। यह strategy मैंने तब सीखी जब मैं हर trade में loss ले रहा था और समझ नहीं आ रहा था कि direction कहाँ से पकड़ूं। ORB ने सब बदल दिया।
ORB Strategy क्या है?
ORB का मतलब है Opening Range Breakout. Market खुलने के बाद पहले 30 minutes यानी 9:15 AM से 9:45 AM तक जो high और low बनते हैं, उसे Opening Range कहते हैं। जब price इस range को ऊपर या नीचे break करती है, तो उसे ORB signal कहते हैं।
इस strategy की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी indicator पर depend नहीं करती। आपको बस एक high और एक low level चाहिए, और उसके बाद price जहाँ जाए वहाँ trade लो।
9:15 से 9:45 की Range क्यों Important है?
Market खुलने के पहले 30 minutes सबसे ज़्यादा volatile होते हैं। इस दौरान FII, DII, retail traders सब अपनी positions बनाते हैं। बहुत सारे stop losses trigger होते हैं। Overnight news का असर price में आता है।
इन 30 minutes में जो high और low बनते हैं, वो उस दिन के सबसे important levels होते हैं। इसीलिए जब price इन levels को break करती है, तो usually एक strong और fast move आता है। Retail traders इस move को miss करते रहते हैं क्योंकि वो 9:15 बजे ही entry ले लेते हैं बिना wait किए।
ORB Trade कैसे लेते हैं?
Step 1: Range बनने दो
9:15 AM पर market खुलते ही कोई trade मत लो। बस chart देखो। 9:45 AM तक wait करो। जो भी high और low बने, उसे note करो। यही आपकी ORB range है।
Step 2: Breakout का इंतज़ार करो
अगर price ORB high को break करे तो bullish trade। अगर ORB low को break करे तो bearish trade। Breakout confirm होने पर entry लो।
Step 3: Entry, Stop Loss और Target
Entry: Breakout candle के close पर या उसके तुरंत बाद।
Stop Loss: ORB range के opposite end पर। अगर ORB high break हुई तो SL ORB low पर।
Target: Minimum 1:1.5 risk-reward। अगर range 100 points की है तो target कम से कम 150 points दूर रखो।
Options में ORB कैसे Trade करें?
NIFTY और SENSEX options में ORB strategy बहुत popular है। जब ORB breakout होती है, तो ATM या slightly OTM options में बड़ा move आता है।
मान लो NIFTY की ORB range 24,000 से 24,100 है। अगर price 24,100 को break करे तो 24,100 CE या 24,000 CE buy करो। Stop loss रखो अगर price 24,000 के नीचे जाए।
Options में एक important बात याद रखो: VIX 19 से कम होना चाहिए। जब VIX ज़्यादा होती है तो premium बहुत expensive होता है और risk बढ़ जाता है।
ORB के साथ क्या देखना चाहिए?
ORB एक complete strategy है, लेकिन कुछ चीज़ें check करने से success rate बढ़ जाता है।
- Global markets: Gift Nifty positive है तो bullish ORB breakout की probability ज़्यादा।
- VIX: 19 से नीचे रखो। VIX ज़्यादा हो तो position size कम करो।
- FII data: FII buyers हों तो ORB high breakout ज़्यादा reliable।
- Volume: Breakout के time volume ज़्यादा होनी चाहिए। Low volume breakout अक्सर fake होती है।
AKTV Sniper में ORB कैसे काम करता है?
AKTV Sniper automatically ORB levels track करता है। 9:45 AM के बाद जैसे ही NIFTY या SENSEX अपनी ORB range break करती है, signal तुरंत generate होता है। आपको manually chart देखने की ज़रूरत नहीं।
हर ORB signal में यह information होती है: instrument, direction (BUY/SELL), breakout level, suggested option strike, DTE (days to expiry) और VIX filter status। Signal तभी fire होता है जब VIX 19 से नीचे हो।
आप aktv.in/sniper पर यह signals free में देख सकते हो। कोई login नहीं, कोई subscription नहीं।
ORB में नए Traders कहाँ गलती करते हैं?
पहली गलती: 9:15 बजे ही entry लेना। Market खुलते ही जो move आती है वो अक्सर fake होती है। 9:45 तक wait करना ज़रूरी है।
दूसरी गलती: Stop loss नहीं रखना। अगर breakout fail हो जाए और price वापस range में आ जाए, तो बड़ा loss होगा। हमेशा stop loss set करो।
तीसरी गलती: हर breakout में entry लेना। कुछ दिन range बहुत बड़ी होती है, उस दिन risk-reward नहीं बनता। ऐसे दिन skip करना ही समझदारी है।
चौथी गलती: Expiry day पर बहुत ज़्यादा position size लेना। Expiry day पर gamma high होती है, price तेज़ी से move करती है। Position size आधी रखो।
ORB Strategy के Advantages
- Simple है: सिर्फ एक high और एक low level चाहिए।
- Clear entry और exit: कोई confusion नहीं कि कब लेना है और कब निकलना है।
- Objective है: Personal bias का कोई role नहीं। Price level break करे तो trade लो, नहीं तो mat lo।
- Time efficient: 9:45 के बाद signal आए तो trade लो, फिर अपना काम करो। हर minute chart देखने की ज़रूरत नहीं।
Frequently Asked Questions
ORB strategy किस market में काम करती है?
ORB strategy NIFTY, SENSEX, BANKNIFTY और individual stocks सब में काम करती है। AKTV Sniper अभी NIFTY और SENSEX पर ORB signals देता है।
क्या ORB हर रोज़ काम करती है?
नहीं। कुछ दिन market sideways होती है और कोई clear breakout नहीं होता। ऐसे दिन ORB signal नहीं आता या आता है तो fail हो जाता है। यह normal है। Strategy का backtesting करो, overall win rate देखो।
ORB range कितनी होनी चाहिए?
इसका कोई fixed rule नहीं है, लेकिन अगर NIFTY की ORB range 200 points से ज़्यादा हो तो trade skip करो। Risk बहुत ज़्यादा हो जाता है। 50-150 points की range ideal होती है।
क्या ORB को किसी indicator के साथ combine कर सकते हैं?
हाँ। Supertrend indicator के साथ ORB combine करने से false signals कम होते हैं। अगर Supertrend bullish हो और ORB high break हो, तो trade लेने की probability बेहतर होती है। AKTV Sniper में Supertrend filter अलग से भी signals देता है।
AKTV Sniper के ORB signals कितने accurate हैं?
May 25 से June 5, 2026 तक के data में 94.7% win rate है 10 points threshold के साथ। Signal performance page पर पूरा record देख सकते हो.
ORB एक proven strategy है जो decades से traders use कर रहे हैं। बस patience चाहिए range बनने तक wait करने की। बाकी सब price खुद बता देती है।
Watch Free trading tutorials: Click Here
इसे भी पढ़ें: रिस्क मैनेजमेंट: नए ट्रेडर्स अपनी पूरी कैपिटल क्यों गंवा देते हैं?
इसे भी पढ़ें: Fake Breakout में ट्रेडर्स कैसे फँसते हैं?
इसे भी पढ़ें: शुक्रवार को ट्रेडिंग क्यों नहीं करनी चाहिए?
Disclaimer: यह article सिर्फ educational purpose के लिए है। यह कोई investment advice नहीं है। Trading में risk होता है और नुकसान की संभावना हमेशा रहती है। कोई भी trade लेने से पहले अपनी research करें और SEBI-registered adviser से सलाह लें।
Written by: Ardan Kumar | Founder | aktv.in
About the Author
Ardan Kumar
Ardan Kumar is the founder of AKTV, a free trading education platform for Indian retail traders. He served 8 years in the Indian Air Force as an Aircraft Maintenance Engineer, working on Mi-17 helicopters and earning special service medals for Operation Rhino in the Mizo and Naga Hills. After leaving the Force, he entered the stock market, learned trading the hard way, and built AKTV to teach others what took him years to figure out. He holds an MBA in Marketing and Finance from CRSU Jind where he topped the course, and has cleared UGC-NET in Management. He is also the co-founder of One Percent Capital LLC, Texas, USA. His YouTube channel AKTV Business has over 27,000 subscribers. Everything on AKTV is free: no login, no payment, no hidden charges.