Loading live data...

India VIX क्या है? डर का सूचकांक जो हर trader को समझना चाहिए

🗓️ Last Updated: 23 May 2026

अर्दन कुमार | AKTV | ट्रेडिंग एजुकेशन | 8 मिनट


जब भी बाज़ार में बड़ी गिरावट आती है, एक number अचानक सुर्खियों में आ जाता है, India VIX, मैं और मेरे जैसे दुसरे ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स तुरंत इसको देखते हैं।

“VIX 25 के पार, बाज़ार में panic!” “VIX 12 पर, market calm है।”

लेकिन यह VIX है क्या? इसे “डर का सूचकांक” क्यों कहते हैं? और एक trader के लिए इसका क्या मतलब है?

आइए समझते हैं।


VIX का Full Form और मतलब

VIX = Volatility Index

India VIX NSE द्वारा calculate किया जाता है। यह बताता है कि अगले 30 दिनों में बाज़ार में कितनी volatility यानी उतार-चढ़ाव की उम्मीद है।

यह number NIFTY के Options की pricing से निकाला जाता है। जितनी महँगी Options, उतना ज़्यादा VIX।


VIX को “Fear Index” क्यों कहते हैं?

जब बाज़ार में uncertainty बढ़ती है, जैसे election results, budget, global crisis; तो traders अपने portfolio को protect करने के लिए Options खरीदते हैं।

ज़्यादा Options खरीदने का मतलब है ज़्यादा demand → Options महँगे होते हैं → VIX बढ़ता है।

इसलिए:

  • VIX बढ़ा = डर बढ़ा = market unstable
  • VIX गिरा = डर कम = market calm

VIX की values का मतलब

VIX < 13: बहुत शांत बाज़ार

Market में कोई tension नहीं। Options सस्ते हैं। Directional trades में premium कम लगती है। लेकिन सावधान — यह Complacency का sign भी हो सकता है।

VIX 13–15: Normal और Healthy

यह ideal zone है। Market stable है, कोई बड़ा event नहीं। Normal trading conditions।

VIX 15–20: Moderate Caution

थोड़ी uncertainty है। Options थोड़े महँगे हैं। Position sizing में थोड़ा सावधान रहें।

VIX 20–25: High Volatility

बाज़ार में डर है। बड़े moves आ सकते हैं, दोनों तरफ। Options की premium काफी बढ़ जाती है। Risk manage करना ज़रूरी।

VIX > 25: Extreme Fear

Market में panic है। 2020 COVID crash में VIX 80+ तक गया था। इस zone में directional betting बहुत risky है।


AKTV Sniper और VIX का connection

AKTV Sniper एक important rule follow करता है, VIX 19 से ऊपर होने पर कोई signal नहीं।

क्यों?

क्योंकि high VIX में Options की premium इतनी ज़्यादा होती है कि:

  1. Entry price बहुत महँगी हो जाती है
  2. Stop loss hit होने की probability बढ़ती है
  3. Risk-reward ratio खराब हो जाता है

यह एक disciplined approach है; जब conditions अच्छी नहीं हैं, तब बाज़ार से बाहर रहो।


VIX और NIFTY का relationship

एक interesting pattern है बाज़ार में,

VIX और NIFTY अक्सर opposite direction में चलते हैं।

जब NIFTY गिरता है → VIX बढ़ता है जब NIFTY चढ़ता है → VIX गिरता है

यह हमेशा 100% नहीं होता, लेकिन ज़्यादातर time यही pattern देखने को मिलता है।

इसलिए traders VIX को एक confirmation tool की तरह use करते हैं।


Practical Examples

Scenario 1: NIFTY 200 points ऊपर है। VIX भी ऊपर जा रहा है। → यह unusual है। हो सकता है market में कोई बड़ी news आने वाली हो। Cautious रहें।

Scenario 2: NIFTY गिर रहा है। VIX stable है। → Selling pressure है लेकिन panic नहीं। Controlled correction हो सकती है।

Scenario 3: India VIX अचानक 15 से 22 पर आ गया। → कोई बड़ा event आया है या आने वाला है। Options महँगे हो गए हैं। Buying options के बजाय selling strategies better हो सकती हैं।


Options Traders के लिए VIX क्यों ज़रूरी है?

Options की pricing में Implied Volatility (IV) का बहुत बड़ा role होता है, और IV directly VIX से linked है।

  • High VIX = High IV = महँगे Options → Buying options में risk बढ़ जाता है (premium decay तेज़) → Selling options में premium ज़्यादा मिलता है
  • Low VIX = Low IV = सस्ते Options → Buying options cheaper होती है → Selling में premium कम मिलता है

एक simple rule: High VIX में options मत खरीदो, बेचो। Low VIX में options खरीदना better है।

(यह एक general concept है, हर trade अपनी situation के हिसाब से decide करें।)


VIX कहाँ देखें?

NSE की website पर India VIX का live data मिलता है।

AKTV Market Pulse पर India VIX हर 60 seconds में update होता है, साथ में यह भी बताता है कि VIX “calm”, “moderate” या “high fear” zone में है।

देखें: aktv.in/market-pulse


Quick Summary Table

VIX LevelConditionOptions Buyers के लिएOptions Sellers के लिए
< 13Very CalmCheap, good timeLow premium
13–15NormalBalancedBalanced
15–20ModerateSlightly expensiveDecent premium
20–25VolatileExpensive, riskyGood premium
> 25PanicVery riskyHigh premium but risk too

Disclaimer: यह article सिर्फ educational और informational purpose के लिए है। इसे investment advice न समझें। Options और derivatives trading में substantial risk होता है और आपका पूरा investment जा सकता है। कोई भी trade लेने से पहले अपने SEBI-registered financial advisor से परामर्श लें। AKTV और Ardan Sharma SEBI में registered नहीं हैं।


AKTV पर live India VIX देखें → aktv.in/market-pulse Live options signals → aktv.in/

Watch trading tutorials: Click Here


इसे भी पढ़ें: Fair Value Gap, Order Block और Reaction Block
इसे भी पढ़ें: Fake Breakout में Traders कैसे फंसते हैं
इसे भी पढ़ें: रिस्क मैनेजमेंट: नए Traders अपनी पूरी Capital क्यों गंवा देते हैं


Written by: Ardan Kumar | Founder | aktv.in

About the Author

Ardan Kumar

Ardan Kumar is the founder of AKTV, a free trading education platform for Indian retail traders. He served 8 years in the Indian Air Force as an Aircraft Maintenance Engineer, working on Mi-17 helicopters and earning special service medals for Operation Rhino in the Mizo and Naga Hills. After leaving the Force, he entered the stock market, learned trading the hard way, and built AKTV to teach others what took him years to figure out. He holds an MBA in Marketing and Finance from CRSU Jind where he topped the course, and has cleared UGC-NET in Management. He is also the co-founder of One Percent Capital LLC, Texas, USA. His YouTube channel AKTV Business has over 27,000 subscribers. Everything on AKTV is free: no login, no payment, no hidden charges.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
DISCLAIMER: This website is for educational purposes only. We are NOT registered with SEBI. Nothing here is investment advice. Trading involves risk of loss. Do your own research.